फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार युवकों ने मोहल्ले के लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति विहार में किराये पर रहने वाले दो युवकों ने तीन साथियों के साथ मिलकर कालोनी के लोगों पर हमला कर दिया। इसमें कालोनी के पांच लोग घायल हो गए। किरायेदार समेत उनके तीन साथियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला के मुुताबिक गणपति विहार निवासी रोहित पाल ने कहा कि उनकी कालोनी गणपति विहार, सलेमपुर महदूद में बाबूराम के मकान पर जोनू शर्मा और कपिल निवासी ग्राम अंती जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश किराये पर रहते हैं। रोहित का आरोप है कि दोनों किरायेदार कालोनी वालों को संदिग्ध लगे। शराब पीकर गली में गाली गलौच करते थे। महिलाओं के प्रति बुरी नजर रखते थे। मोहल्ले वालों ने विरोध करते थे और बार उनको समझाया भी। लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा।
रोहित के मुताबिक 15 अगस्त को मोहल्ले के लोग बैठक कर रहे थे। बैठक में उक्त दोनों लोगों के साथ तीन अन्य व्यक्ति आए। बैठक में शामिल लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। तमंचों से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हमले में मनोज तोमर, रोहित पाल, सन्नी पाल, पवन पाल, जयप्रकाश पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें