हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने असम के रहने वाले एक युवक पर बहलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन 18 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। घर से जाने से पहले उसने जस्सी नाम के युवक के फोन से करीब 15 मिनट तक किसी से बातचीत की थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। आरोप लगाया कि जस्सी निवासी सराय की साजिश से मोमिनुर इस्लाम निवासी पिराधारा सब जिला जंगराराम, असम उसे बहलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।