फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संभलकर चलिए, खंभों से नोंचने को तैयार नेता जी’

विज्ञापन
मध्य हरिद्वार में बदहाल तरीके से लगे नेताओं के होडिंग्स। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
यदि आप धर्मनगरी की सड़कों पर वाहन चलाते हैं तो सतर्क हो जाएं। डिवाइडरों पर लगे खंभों पर आड़े-तिरछे लटकते और झांकते नेता जी के होर्डिंग से दूरी बनाकर ही चलें। अधिकतर होर्डिंग खिसक गए हैं। होर्डिंग के फ्रेम टिन के बने हैं। वाहन चलाते वक्त फ्रेम टकराने से न केवल आप चोटिल हो सकते हैं, बल्कि कपड़े तक फट सकते हैं। जिम्मेदार विभाग की तरफ से इनको हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नजदीक है। नेताओं के बीच होर्डिंग वार शुरू हो गया है। किसी को टिकट के लिए दावेदारी करनी है तो किसी को नेताओं को खुश करने के लिए होर्डिंग टांग रहा है। किसी को नए साल और मकर संक्रांति की एडवांस में बधाई देनी है। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर होर्डिंग लगाने की होड़ मची है। हर कोई नेता होर्डिंग से अपनी ताकत दर्शाना चाहता है। चुनावी माहौल होने से राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े होर्डिंग की भरमार है। बड़े होर्डिंग यूनिपोल और भवनों की दीवारों पर लगे हैं। इनसे शहर बदरंग हो रहा है। शहरी क्षेत्र में बिजली के खंभों पर अनगिनत होर्डिंग टांगे गए हैं। हरिद्वार में बिजली की लाइन भूमिगत हो चुकी है, लेकिन खंभे आज भी डिवाइडर और सड़कों के किनारे वैसे ही खड़े हैं।
खंभे ऊर्जा निगम की संपत्ति है। उनकी संपत्ति पर किसी ने होर्डिंग लगाए हैं तो समन्वय कर उनको उतारा जाएगा। इसमें सभी तरह के अवैध होर्डिंग को हटाया जाएगा। इसके लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद सरस्वती, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें