फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 100 मीटर दौड़ में सुत्री मिश्रा रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कन्या गुरुकुल परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। खेल कूद प्रतियोगिता की 100 मीटर की दौड़ मे प्रथम सुत्री मिश्रा, द्वितीय लक्ष्मी कन्नौजिया व तृतीय दिव्या व छवी उनियाल रहीं।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. संगीता मदान ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं को सम्मान नहीं होता, वह कभी भी महान नहीं बन सकता। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और स्वतंत्रता की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि महिलाएं अपने भाग्य को खुद बना सकती हैं।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की प्राची आनंद ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही हैं। कहा कि कि महिला शिक्षित औैर सशक्त होंगी तो पूरा समाज प्रगति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें