फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आसपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। आजाद समाज पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम के बहादराबाद टोल प्लाजा पहुंचने पर प्रदेश महासचिव तेज प्रताप सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। पार्टी समाज के सभी वर्गों की आवाज को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है और आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और आम जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर जिला सचिव मोहित सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोनू कश्यप, सचिन नौटियाल, दीपक कुमार गोविंदपुर, साहिल अंसारी, सुलेमान अर्जुन, जोगिंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें