फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटने से बच गई बुजुर्ग महिला

Fri, 19 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गृह क्लेश से दुखी होकर यहां चली आई अल्मोड़ा की बुजुर्ग महिला लुटते लुटते बच गई। गंगा घाट पर मौजूद पुलिस को देखकर बुजुर्ग के पीछे लगे युवक फरार हो गए। अब अर्द्धकुंभ पुलिस बुजुर्ग को घर भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी के टावर संख्या दो के पास बृहस्पतिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला को बदहवास अवस्था में देखकर पुलिसकर्मी सुजान सिंह व भोला दत्त ने रोक लिया। महिला ने पीछे आ रहे युवकों की तरफ इशारा किया तो वे भाग गए। पुलिसकर्मियों को बुजुर्ग महिला ने अपना नाम कौशल्या पत्नी स्वर्गीय पान सिंह निवासी गांव बगुना बगवालीपोखर रानीखेत अल्मोड़ा बताया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके चार बेटे और एक बेटी है।  लेकिन वे उसका ध्यान नहीं रखते हैं। घर में रोज रोज होने वाले गृह क्लेश के चलते वो बुधवार को अपने घर से चली आई थी और यहां रहकर जीवन यापन करने की सोच रही थी। या फिर गंगा में कूदकर आत्महत्या कर लेने का मन बनाया था। सुबह के वक्त जब वो हरकी पैड़ी के पास गंगा स्नान कर रही थी तब उसके पास जेवरात एवं नगदी देखकर दो युवक उसके पीछे लग गए थे। पुलिसकर्मी महिला को अपने साथ सीसीआर टॉवर ले आए। आईजी मेला जीएस मर्तोलिया ने पहुंचकर बुजुर्ग महिला को हौसला बंधाया। आईजी ने पीआरओ मनोज नेगी को बुजुर्ग को घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें