फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मनोज सिंह कालेज में विज्ञान वर्ग को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
गेंड़ीखाता स्थित शहीद मनोज सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं के संचालन की शासन से अनुमति मिल गई है। अब विद्यार्थियों को 25 किमी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

लालढांग क्षेत्र में गेंड़ीखाता केंद्र होने के कारण आसपास के छह गांवों की 20 हजार की आबादी पर एक ही राजकीय इंटर कॉलेज है। इसमें विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित न होने से स्थानीय छात्रों को 25 किमी दूर हरिद्वार जाना पड़ता था। अब छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। कॉलेज में विज्ञान वर्ग संचालित करने को लेकर 2015 से मांग की जा रही थी। इसके लिए स्थानीय अभिभावकों ने प्रदर्शन तक किया। 6 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद शासन ने प्रवक्ताओं के 4 पद सृजित कर विज्ञान वर्ग की अनुमति दे दी है। शहीद मनोज सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की अनुमति मिलने पर ग्रामीण जितेंद्र पोखरियाल, शिवम रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, संजय सैनी, विनोद पोखरियाल, अबल सिंह, मालचंद, नागेंद्र राणा, जयपाल सिंह, हरीश रावत, शिव सिंह, सबल रावत, राकेश सिंह, सन्नी सैनी, रावेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें