हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी के वे छात्र-छात्राएं एक दिन पहले तक भी बैक पेपर के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे जिनकी परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इससे अब तक फार्म नहीं भरने वाले छात्र-छात्राओं को बैक पेपर देने का अवसर मिल सकेगा।
विश्वविद्यालय की ओर से 14 जनवरी को ऑनलाइन फार्म भरने की वेबसाइट बंद कर दी गई थी। जनवरी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं अपना फार्म नहीं भर सके थे। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए उत्तरी हरिद्वार के छात्र अनिकेत गिरि ने मानव संसाधन मंत्रालय केंद्र सरकार को पत्र भेजकर दोबारा साइट खुलवाने की गुहार लगाई थी। इससे मंत्रालय के निर्देश पर विश्वविद्यालय की ओर से 16 फरवरी को सुबह 10 बजे साइट को खोल गया।। 17 फरवरी की शाम पांच बजे तक इसे खुला रखा जाएगा। छात्र-छात्राएं एक हजार विलंब शुल्क के साथ बैक पेपर के लिए आवेदन फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे। इससे बैक पेपर के लिए फार्म भरकर विद्यार्थी 18 फरवरी से शुरू हो रही बैक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर प्रदान की गई इस छूट का लाभ लेकर विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।