फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर विभाग ने चार स्टोन क्रशर पर की छापामारी

विज्ञापन
हरिद्वार के स्टोन क्रशरों पर छापेमारी के दौरान जानकारी लेती राज्य कर विभाग की टीम । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कर चोरी की सूचना पर राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को श्यामपुर और लक्सर के चार स्टोन क्रशर पर छापामारी की। टीम ने स्टोन क्रशर से जुड़े करीब सात प्रतिष्ठानों पर छापामारी करते हुए बड़ी मात्रा में दस्तावेज और कंप्यूटर भी जब्त कर लिए।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग को लंबे समय से हरिद्वार के स्टोन क्रशर में कर चोरी की सूचना मिल रही थी। बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग एसबीआई की संयुक्त आयुक्त सुनीता पांडे के नेतृत्व में विभाग के 40 अधिकारियों की सात टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कर चोरी को लेकर छापामारी की। टीम ने भागूवाला में चार, गैंडीखाता में दो और कनखल के एक रिहायशी इलाके में छापामारी करते हुए भारी मात्रा में दस्तावेज और कंप्यूटर आदि जब्त किए। छापामारी की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। राज्य कर विभाग द्वारा स्टोन क्रशर में उपलब्ध स्टॉक की पैमाइश के लिए ग्रामीण निर्माण खंड के एक सहायक अभियंता की भी सहायता ली जा रही है। राज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर नेहा मिश्रा ने बताया कि जब्त किए गए रिकॉर्ड और स्टोन क्रशर मालिकों की ओर से उपलब्ध कराई गई खरीद-बिक्री का मिलान करने के बाद ही कर चोरी की स्थिति साफ हो पाएगी। छापामारी के दौरान राज्य कर विभाग की मनीषा मिश्रा, वीर सिंह, प्रेम प्रकाश शुक्ला, धर्मेंद्र राज चौहान, कार्तिकेय वर्मा व एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें