फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युग साहित्य में समस्याओं का समाधान निहित: पंड्या

विज्ञापन
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित कार्यक्रम पूजा करती छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष में विभिन्न रचनात्मक आंदोलन चल रहे हैं। अपने आराध्यदेव माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर रविवार को सद्गुरु ज्ञान गंगा सद्ग्रंथ स्थापना के क्रम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिर पर युग साहित्य धारण किए आश्रमवासी कार्यकर्ता और विभिन्न साधना शिविरों में आए साधकों ने भाग लिया। शोभायात्रा गायत्री परिवार के जनक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य श्री और माता भगवती देवी शर्मा की पावन समाधि से साहित्यों के पूजन के साथ प्रारंभ हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से गुजरती हुई शांतिकुंज के मुख्य द्वार पहुंची। जहां अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और शैलदीदी ने पूजन किया। डॉ. पंड्या ने कहा कि इस युग के भगीरथ गुरुदेव के साहित्यों में समस्त समस्याओं का समाधान निहित है। आवश्यकता इस बात की है कि उनके साहित्य का अध्ययन करें, मनन करें और उसे व्यावहारिक जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि पचास वर्ष पहले जिस स्थान से शांतिकुंज की शुरूआत हुई, उसकी प्रगति देख सभी प्रसन्न हैं। उन्होंने महाशक्ति की लोकयात्रा (माता भगवती देवी शर्मा की जीवन यात्रा) पर आधारित ऑडियो बुक का विमोचन किया। ऋषियुग्म की पावन समाधि स्थल पहुंचने के साथ ही शोभायात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें