फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में निजीकरण के खिलाफ नरमू ने किया प्रदर्शन, कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया

Thu, 30 Jul 2020 02:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

रेलवे में हो रहे निजीकरण के खिलाफ नार्दन रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय हरिद्वार में रेलवे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

विज्ञापन


शाखा सचिव अजय तोमर ने कहा कि पहले बीएसएनएल, यूपीसीएल, कोल इंडिया और अब रेलवे के निजीकरण को मेंस यूनियन बर्दास्त नहीं करेगी। रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं, लेकिन रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत के लिए मंडल मुरादाबाद के डीएसई एक ने जोन वर्क को इस वर्ष रद्द कर दिया है।

इसे लेकर कर्मचारियों के हित में नरमू हरिद्वार आने वाले मंडल के हर अधिकारी का विरोध करेगी। नरमू नेता दुर्गेश खन्ना ने कहा कि निजीकरण के नाम पर सभी विभागों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। शाखा अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने कहा कि अड़ानी व अंबानी के हाथों रेल नहीं बिकने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरमू नेता तारा चंद शर्मा व श्याम सुंदर आनंद ने कहा कि सभी को एक होकर इस सरकार की मजदूर विरोधी नीति का विरोध करना है। इस अवसर पर रमेश पंत, बाबूलाल मीना, पुष्पा, कैलाश मीना, कपूर चंद, अनित प्रकाश, संदीप, बच्चू सिंह मीणा, अशोक कुमार, रंग बहादुर, शिव शक्ति, शेर सिंह, अजय कपूर, मोहित कुमार, श्याम सुंदर, आनंद, उमेश, भगवान, परीक्षित आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें