फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने दी सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर दीपदान कर श्रद्धांजलि देते चिन्हित राज्य आंदोलनकारी के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस स्वतंत्र ट्रेड यूनियन की बैठक कैंप कार्यालय हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर और महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि देश ने महान व्यक्ति को खो दिया है। इस दौरान प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक तेश्वर, जिला प्रभारी आत्माराम बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष नानक चंद, अरुण उर्फ बंटी चंचल, राजू खेरवाल, सुभाष खेरवाल, अनिल चुटेला, प्रमोद बिरला, बलराम चुटेला, राजेंद्र बागड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा भारत साधु समाज की ओर से मध्य हरिद्वार के एक आश्रम में श्रद्धांजलि सभी आयोजित की गई। अध्यक्ष मंहत शिवानंद व महामंत्री रविदेव शास्त्री ने कहा कि सीडीएस के निधन से भारत को रक्षा क्षेत्र में बड़ी हानि हुई है। इस दौरान महंत दिनेश दास शास्त्री, महंत विवेकानंद, महंत सूरजदास, लोकेश दास मौजूद रहे। वहीं नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के प्रांगण में महामना सेवा संस्थान हरिद्वार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संस्थान के महामंत्री डॉक्टर रमेश चंद शर्मा, अध्यक्ष डॉ. पद्म प्रसाद सुवेदी, संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र चौहान, पंडित पदम प्रकाश शर्मा, स्वामी रवि देव शास्त्री कोषाध्यक्ष गजेंद्र कौशिक और पुष्पेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे। पंच पुरी ऑटो विक्रम महासंघ व मनसा देवी ऑटो यूनियन के मालिक चालकों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। रतन टॉकीज से हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान सुरेश राणा, रामकुमार, प्रिंस लोहार, प्रवीण कश्यप, राजेश भट्ट, हरीश अरोड़ा, संजीव कुमार, महावीर पप्पन, हरीश, धीरज पाल आदि मौजूद रहे।
चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड परिवार ने बिरला घाट पर दो मिनट का मौन रखकर गंगा में पुष्प अर्पित कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान केंद्रीय संयोजक महेश गौड़, आरएस मनराल, भीमसेन रावत, आनंद सिंह नेगी, शीशपाल सिंह पोखरियाल, दलबीर सिंह पोखरियाल, राजेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष जेपी बडोनी, बलवीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें