फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख रुपये की 20 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह कुमाई करते हुए शांतिकुंज के गेट नंबर पांच के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक गंगोत्री विहार में एक होटल के पास स्मैक बेचने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्लाट में काली जैकेट पहने खड़े युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपी ने अपना नामा अमित शर्मा निवासी ग्राम कुराडा जिला पानीपत हरियाणा हाल पता रंजीत सिंह का मकान गंगोत्री विहार भूपतवाला बताया। इसके बाद मामले की सूचना क्षेत्राधिकारी सदर हेमेंद्र सिंह नेगी को दी गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पंतदीप पार्किंग निवासी विनोद शर्मा ने उसे यह मॉल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें