फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्की के लिए एसआईटी आज देगी कोर्ट में अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कोरोना जांच घोटाले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीमें लगी हुई हैं। आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं। फरार चल रहे तीनों आरोपियों की अब कुर्की के लिए एसआईटी की टीम सात सितंबर को न्यायालय में अर्जी देगी। एक टीम अभी भी दिल्ली में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

महाकुंभ 2021 में हुए कोरोना जांच फर्जीवाड़े में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वे पुलिस पकड़ से दूर हैं। घोटाले में मैक्स कारपोरेट सर्विसेज, नलवा लैब हिसार व दिल्ली की लाल चंदानी लैब को नामजद किया गया था। जांच के बाद एसआईटी ने हरियाणा के भिवानी में स्थित डेलफिशा लैब के संचालक आशीष वशिष्ठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान मैक्स के पार्टनर शरत व मल्लिका पंत और नलवा लैब हिसार के संचालक डॉ. नवतेज नलवा का नाम सामने आने के बाद पहले से दर्ज मुकदमे में उन्हें भी नामजद करते हुए आरोपी बनाया गया था। नामजद होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों के फरार चलने के कारण पुलिस ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट लिया था। अब एसआईटी की टीम तीनों आरोपियों की संपत्ति कुर्की के लिए न्यायालय में अर्जी देगी। पहले 82 का नोटिस लेने के बाद पुलिस मुनादी कराएगी और फिर आरोपियों की संपत्ति की कुर्की करेगी। विवेचनाधिकारी अमरजीत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुर्की के लिए न्यायालय में सात सितंबर को अर्जी दी जाएगी। आरोपियों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें