फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रेम नगर आश्रम में 9 दिसंबर से श्रीराम कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

हरिद्वार। धर्मनगरी में 9 से 16 दिसंबर तक प्रेम नगर आश्रम में श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक संत विजय कौशल महाराज कथा का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन

इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों के लिए सोमवार को बैठक हुई। आयोजन समिति के अध्यक्ष करन मल्होत्रा ने बताया कि कथा स्थल पर लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कथा के सफल आयोजन के लिए मंगलमय परिवार हरिद्वार और श्रीराम कथा आयोजन समिति के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। संयोजक विमल कुमार ने बताया कि संत विजय कौशल ने हरिद्वार में कथा के लिए अपनी स्वीकृति दी है। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले 8 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में एक हजार महिलाएं शामिल होंगी। यह यात्रा सायं तीन बजे गोविन्दपुरी गंगा घाट से शुरू होकर प्रेम नगर आश्रम तक पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें