महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज सती कुंड कनखल में हिंदी सप्ताह का मंगलवार को समापन हो गया। समापन में ‘पोट्रे बनाओ’, ‘कविता सुनाओ’ और ‘कविता बनाओ’ प्रतियोगिताएं हुईं। कविता बनाओ प्रतियोगिता का शीर्षक ‘हम हारे नहीं कोरोना से’ रहा।
पोट्रे बनाओ में बीकाम द्वितीय सेमेस्टर की अर्चिता पांडेय प्रथम, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की शैलू जोशी द्वितीय व बीए द्वितीय सेमेस्टर की कंचन तीसरे पर रही। ’हम हारे नहीं कोरोना से’ ‘कविता बनाओ’ प्रतियोगिता में बीए षष्टम सेमेस्टर की आशा प्रथम, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की तबस्सुम जहां द्वितीय व बीए चतुर्थ सेमेस्टर की प्राची त्यागी तृतीय स्थान पर रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की मुस्कान प्रथम व बीए चतुर्थ सेमेस्टर की प्राची त्यागी दूसरे स्थान पर रही।
महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि हिंदी को अपने दैनिक जीवन के कार्यों में प्रयोग करना चाहिए। हिंदी मातृ भाषा है, छात्र-छात्राएं इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करें। प्राचार्या डॉ. गीता जोशी ने कहा कि हिंदी का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाए। इस मौके पर डॉ. प्रेरणा पांडेय, दलसिंह, यासमीन अमीर, डॉ. प्रीति आत्रेय, डॉ. प्रेरणा पांडे, डॉ. राखी सिंह, डॉ. निभा राठी, अनुराधा शर्मा आदि मौजूद रहे।