फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध लगते ही दोगुने दामों में बिक रही प्लास्टिक केन

विज्ञापन
सुभाष घाट के पास बिकती प्लास्टिक की केन। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध को धरातल पर लागू करने के लिए जिम्मेदार विभाग भी खानापूर्ति के लिए अभियान चला रहा है। इसके बाद भी गंगा घाटों पर प्लास्टिक कैन बिक रहे हैं। कुछ जगह पर बोरों में छुपाकर तो कुछ जगह खुलेआम। बेचने वालों ने भी प्रतिबंध का हवाला देकर कैन के दोगुने दाम वसूलने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगने के बाद नगर निगम ने कई टीमें बनाई हैं। टीमें गंगा घाटों और बाजारों में छापा मार रही है। टीम पहुंचते ही कैन बेचने वाले भाग खड़े हो रहे हैं। दुकानों और गंगा घाटों पर कैन बेचते मिलने पर उसे जब्त कर जुर्माना लगाया जा रहा है। मंगलवार को अमर उजाला ने हरकी पैड़ी क्षेत्र और आसपास घाटों पर पड़ताल की। घाटों पर कुछ लोग प्लास्टिक कैन को बोरों में छिपाकर बेचते नजर आए तो कई लोग खुलेआम।
मालवीय घाट पर फूल की दुकान पर बोरे में भरकर प्लास्टिक की कैन रखी हुई थी। श्रद्धालुओं को कैन बेची जा रही थी। कैन की कीमत दोगुनी कर दी गई। 20 रुपये वाली छोटी कैन 40 से 50 रुपये तक श्रद्धालुओं को बेची जा रही थी। 80 से 100 रुपये में बिकने वाली बड़ी कैन 200 रुपये की दी जा रही थी। बाकायदा श्रद्धालुओं को नगर निगम का डर दिखाकर कैन दोगुने कीमत पर बेचते नजर आए।
विज्ञापन

सुभाष घाट पर तो खुलेआम ही दुकान के बाहर कैन सजाकर रखी हुई थी। नाईसोता घाट के पास अस्थायी दुकान पर कैन बिकती मिली। इन सभी जगहों पर दोगुने दामों में ब्रिकी हो रही थी। हाथी पुल और सीसीआर के पास भी यही स्थिति नजर आई।
पुलिस चौकी के सामने बिक रही कैन
हरकी पैड़ी पुलिस चौकी के सामने ही दुकानों पर खुलेआम प्लास्टिक कैन बेची जा रही है। नगर निगम और पुलिस का जरा भी डर किसी में नजर नहीं आ रहा है। दुकानों के बाहर ही कैनों को सजाकर रखा गया है।
प्लास्टिक कैन और पॉलिथीन को लेकर कार्रवाई जारी रहेगी। कैन जब्त करने के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। गंगा घाटों पर चोरी छिपे यदि कहीं प्लास्टिक की कैन बेची जा रही है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें