फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: कॉलेज के पूर्व चेयरमैन को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी आईडीईएएल कॉलेज के पूर्व चेयरमैन डॉॅ. वी राजू को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पूर्व चेयरमैन फिलहाल नोएडा के एमटी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर तैनात थे।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने जब मंगलौर क्षेत्र में संचालित हो रहे आईडीईएएल कॉलेज को वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 में जारी हुई एक करोड़, 37 लाख की छात्रवृत्ति को लेकर जांच की तो गड़बड़ी सामने आई। एसआईटी की जांच में यह सामने आया कि जिस वक्त छात्रवृत्ति बांटी गई थी तब कॉलेज के चेयरमैन डॉॅ. वी राजू थे। फिर वर्ष 2015 में उन्होंने कॉलेज ही बेच दिया था। एसआईटी ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी चेयरमैन नोएडा के एमटी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। एसआई भानुप्रताप की अगुवाई में एसआईटी की टीम ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने पर नोएडा में विश्वविद्यालय में दबिश भी दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। एसआईटी के घेराबंदी करने पर आरोपी पूर्व चेयरमैन बृहस्पतिवार को खुद एसआईटी कार्यालय रोशनाबाद पहुंचकर सरेंडर हो गए। एसआईटी अध्यक्ष मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी चेयरमैन डॉ. वी राजू निवासी कातक कुंज बी 201 सेक्टर 144 नोएडा गौतमबुद्धनगर यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
ऐसे मिली एसआईटी को कामयाबी
हरिद्वार। आरोपी पूर्व चेयरमैन का गिरफ्त में आना आसान नहीं था। एसआईटी को उसका ठौैर ठिकाना ही नहीं मिल रहा था। फिर एसआईटी ने हरिद्वार में रहने वाले पूर्व चेयरमैन के एक रिश्तेदार पर शिकंजा कसा, लेकिन वह भी टस से मस नहीं हुआ। जद्दोजहद के बाद एसआईटी को पूर्व चेयरमैन का मोबाइल फोन नंबर मिल गया। फिर एसआईटी ने सर्विलांस की मदद ली और पूर्व चेयरमैन पर दबाव बनाकर उसे सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें