फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाजी करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकाल रहे युवक से दो टप्पेबाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर टप्पेबाजी की कोशिश की। युवक ने राहगीरों की मदद से एक टप्पेबाज को पकड़ लिया। उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के पास से कई नकली एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक सिद्धिविनायक कालोनी निवासी बिजेंद्र कुमार शनिवार को दोपहर के समय सिडकुल-बहादराबाद हाईवे पर स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गया था। इस दौरान दो युवक बिजेंद्र के पीछे लग गए। बिजेंद्र का आरोप है कि जब वह एटीएम में पैसे निकाल रहा था तो युवकों ने छीनाझपटी की। जब बिजेंद्र ने विरोध किया तो मारपीट कर भागने लगे। इस बीच एटीएम के बाहर खड़े एक युवक ने एक टप्पेबाज को पकड़ लिया। जब दुकानदारों को मामला पता चला तो उन्होंने उसकी जमकर धुनाई कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि आरोपी टप्पेबाज सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फरार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें