फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराज की ताजपोशी कल: योगी की शपथ के साक्षी बनेंगे हरिद्वार के संत, चार्टर प्लेन से लखनऊ के लिए होंगे रवाना

Thu, 24 Mar 2022 08:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

यूपी में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बतौर मुख्यमंत्री सत्ता संभालने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और साधु-संत सम्मिलित होंगे। 
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण अन्य साधु संतों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के हरिद्वार के संत साक्षी बनेंगे। शुक्रवार को लखनऊ में होने वाले समारोह के लिए हरिद्वार के संत सुबह जौलीग्रांट से चार्टर प्लेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन


यूपी में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बतौर मुख्यमंत्री सत्ता संभालने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और साधु-संत सम्मिलित होंगे। हरिद्वार और ऋषिकेश से कई प्रमुख संत समारोह में शामिल होंगे। हरिद्वार से अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, स्वामी बालकानंद गिरी, चिदानंद मुनि, पतंजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण शपथ समारोह में जाएंगे। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संत लखनऊ पहुंचेंगे। बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ आए थे। 

सुबह लखनऊ जाएंगे। योगी आदित्यनाथ के लिए प्रसाद रूप में गंगाजल और रुद्राक्ष की माला लेकर जाएंगे। उनके कारण पूरे विश्व में भगवा का डंका बज रहा है। - महंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। आशीर्वाद रूप में उनके लिए माता की चुनरी और प्रसाद लेकर जाएंगे। - कैलाशानंद गिरी, आचार्य महामंडलेश्वर, निरंजनी अखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें