फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिशन बदनाम किए जा रहे संत: नरेंद्र गिरि

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने संतों को अपनों से भी सतर्कता बरतने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग, जिनकी नजर संतों की संपत्ति पर लगी है, गिरोह बनाकर संतों, धर्मगुरुओं को बदनाम कर रहे हैं। इनमें उनकी नजदीकी भी शामिल हैं। संतों को चाहिए कि बेवजह किसी से नजदीकी न बढ़ाएं। उनका इशारा साफ तौर पर स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण की तरफ था। उन्होंने अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर निर्माण की भी उम्मीद जताई ।
विज्ञापन

हाल ही में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की नई पारी शुरू कर रहे श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने शनिवार को अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने हरिद्वार में होने वाले कुंभ को सकुशल संपन्न कराने को सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। कहा कि इसी साल प्रयागराज में संपन्न हुए कुंभ में व्यवस्थाएं, प्रबंधन सब कुछ इतना बेहतर था कि उत्तराखंड सरकार पर उसे देखते हुए अतिरिक्त दबाव बन गया है। उन्होंने हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए जमीन की कमी बात उठाते हुए कहा कि जो अखाड़े गंगा पार के क्षेत्र में जाना चाहते हैं या जिनके पास शहर के भीतर जमीन उपलब्ध नहीं है उन्हें गंगा पार के क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराई जाए।
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े एक सवाल पर श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने मामले की सुनवाई के दौरान दूसरे पक्ष के वकीलों द्वारा राम और रामायण को काल्पनिक बताए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जाना हिंदुओं की आस्था का मामला है। इसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोर्ट में दलीलें दी जानी चाहिए, लेकिन किसी की धार्मिक भावना आहत न हो, इसका ख्याल रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

मोदी और शाह से कराएंगे कुंभ का उद्घाटन
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद हरिद्वार कुंभ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों कराएगी। इसके लिए कोशिश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दिल्ली पहुंच कर दोनों नेताओं को इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें