बहादराबाद। विकास खंड बहादराबाद में उपचुनाव की मतगणना को संपन्न हो गई। मतगणना के बाद प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित हुए। ग्राम पंचायत नगला खुर्द में प्रधान पद पर रोजनजहां और ग्राम पंचायत हजाराग्रंट में सदस्य पद में जुबेर अली विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत नगला खुर्द में प्रधान पद के लिए रोजनजहां को कुल 525 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंद्वी गुलिस्ता को 457 मत मिले। इस चुनाव में कुल 1027 मत डाले गए, जिनमें से 982 मत वैध पाए गए और 45 मत निरस्त किए गए। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य हजारग्रांट जुबेर अली को 146 मत प्राप्त हुए, जबकि अरीना को 61 मत और जुल्फान को 35 मत मिले। कुल 248 मत डाले गए, जिनमें से 242 मत वैध पाए गए और 6 मत निरस्त किए गए। निर्वाचन अधिकारी मानस मित्तल ने दोनों पंचायतों के चुनाव परिणामों की घोषणा कर विजय हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दीं।