पथरी। बादशाहपुर में आंगनबाड़ी केंद्र नंबर एक के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों का सामान चोरी कर लिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वेश रानी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। तहरीर में अवगत कराया है कि बृहस्पतिवार की रात में किसी अज्ञात ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र नंबर एक के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपए मूल्य का गैस सिलेंडर व बच्चों के खाने पीने का सामान चोरी कर लिया है। शुक्रवार को सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचने पर चोरी की घटना का पता लगा है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।