फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिद्धिमा पांडे मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
पर्यावरणविद् रिद्धिमा को सम्मानित करते हार्मनी फाउंडेशन के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
धर्मनगरी की बेटी रिद्धिमा को मुंबई के एक संगठन की ओर से मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें प्रेस क्लब दिल्ली में संस्था के चेयरमैन अब्राहम मथाई ने दिया।
विज्ञापन

14 वर्षीय रिद्धिमा पांडे साधुबेला कालोनी हरिपुर कलां में रहती हैं। वह मूल रूप से नैनीताल के हल्द्वानी, हल्दूचौड़ की रहने वाली हैं। उनकी मां विनीता पांडे वन विभाग में कार्यरत हैं और पिता पर्यावरणविद् हैं। रिद्धिमा पांडे भूपतवाला क्षेत्र में स्थित बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल में 10वीं की छात्रा हैं। वो पर्यावरण से जुड़े बच्चों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए पांच देशों के खिलाफ भी वर्ष 2019 को संयुक्त राष्ट्र संघ की राइट चाइल्ड कमेटी में याचिका दायर कर चुकी हैं। 10 नवंबर को 14 देशों के बच्चों के साथ जलवायु परिवर्तन पर आए संकट को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के एंतोनियो गुटेरेस को भी याचिका दे चुकी हैं। पर्यावरण बचाने के लिए उनके कार्यों से प्रभावित होकर मुंबई में हार्मनी फाउंडेशन ने हर साल दिए जाने वाले अपने मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड के लिए उन्हें चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें