फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल और धर्मशालाओं को खंगाला

Wed, 28 Sep 2016 11:42 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हरिद्वार दौरे के चलते मंगलवार और बुधवार की पूरी रात शहर पुलिस के बूटों की धमक से गूंजता रहा। होटल, धर्मशाला, लॉज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने चप्पा चप्पा खंगाला। चौपहिया दुपहिया वाहन भी चेकिंग की प्रक्रिया से बच नहीं पाए।
विज्ञापन

चार दिन से हरिद्वार पुलिस सुरक्षा के मुद्दे को लेकर पूरे जी जान से जुटी हुई है। शहर से सटे जंगल खंगाले जा रहे है। मंगलवार और बुधवार को शहर भर में चेकिंग का जबरदस्त घेरा बना रहा। एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा, सीओ जेपी जुयाल से लेकर आला अफसर खुद अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान की कमान संभाले रहे। हर चौराहे पर आने जाने वाले चौपहिया वाहन की चेकिंग की गई। हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी कड़ा पहरा रहा।
-----------------------------
स्टेडियम में फोर्स तैनात
हरिद्वार। राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर भेल के स्पोर्ट्स स्टेडियम में उतरेगा इसलिए वहां राउंड द क्लॉक पुलिस की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार रात से ही यह व्यवस्था लागू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें