फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारों को बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
नसीरपुल कलां में प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गांव नसीरपुर कलां में आबादी क्षेत्र में बिजली की झूलती जर्जर तारों को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। ऊर्जा निगम जर्जर बिजली की पुरानी तारों को बदलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

गांव नसीरपुर कलां में आबादी के बीच से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। हाईटेंशन की लाइन काफी पुरानी और जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर झूलती जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी कई बार तारों को बदलवाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। शहनवाज अंसारी ने कहा कि गांव की आबादी में हाईटेंशन की लाइन है। जर्जर तारों में चिंगारी उठती है। तारों के टूटने का डर बना रहता है। कई बार तार टूटकर घरों और खेतों के ऊपर गिर जाते है।
ग्रामीण शाहनवाज अली, नसीम पहलवान, रईस अंसारी, गफ्फार अली, जफर अली, जान मोहम्मद उर्फ पप्पू, दर्शन, रियाज अली, भूरा, गुलजार, अल्ताफ, सलीम, जमीन, कल्लू, नसीम, शमशाद, शमीम आदि ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर तारों को तत्काल बदला जाए। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान ने कहा कि ग्रामीण बिजली की लाइन को हटवाने की मांग कर रहे है। नियमानुसार बिजली की लाइन को हटवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर बजट जमा कराया जाएगा। उसके बाद बिजली की लाइन को हटवाया जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें