फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रेन हादसे के बाद ट्रैक पर गश्त के लिए मांगे रेलवे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग के डीएफओ ने भेजा रेलवे अफसरों को पत्र
विज्ञापन

- हादसे राेकने के लिए संयुक्त हल निकालने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ट्रेन हादसे में हाथी की मौत के बाद ट्रैक पर रेलवे कर्मचारियों की भी गश्त कराने की मांग वन विभाग की ओर से की गई। इसके लिए डीएफओ नीरज शर्मा की ओर से रेलवे अधिकारियों से संयुक्त बैठक कर हाथियों को बचाने के लिए पत्र भेजा गया है।
जंगलों से निकलकर हाथी हरिद्वार-लक्सर रेलवे ट्रैक पार कर किसानों के खेतों में धान और गन्ने की फसल खाने के लिए जाते हैं, लेकिन 19 सितंबर को एक हाथी उपासना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जबकि इससे पहले भी 2019 में ट्रेन हादसे में दो हाथियों ने जान गवां दी थी।
विज्ञापन

ट्रैक पर हाथियों के आए दिन जाने-जाने को देखते हुए हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ नीरज शर्मा की ओर से हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक और डीआरएम को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें उन्होंने रेलवे अधिकारियों को बताया है कि विभाग के तो कर्मचारी गश्त पर रहते ही हैं, लेकिन अगर रेलवे के कर्मचारियों को भी रात्रि में ट्रैक पर गश्त के लिए तैनात किया जाए तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। क्योंकि, रेलवे कर्मचारियों को ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी आसानी से मिल जाया करेगी।
इससे ट्रेनों को हाथियों की मूवमेंट को देखकर कम रफ्तार से भी गुजारा जा सकेगा। इससे हाथियों को ट्रेनों की चपेट में आने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से एक संयुक्त बैठक करने की भी मांग की है। जिसमें हाथियों के साथ होने वाले हादसों का निकालने की मांग की गई है।
विज्ञापन



डीएफओ ने संभाली कमान
हाथियों के बढ़ते मूवमेंट के मद्दनेजर डीएफओ नीरज शर्मा ने भी खुद कमान संभाल ली है। वह गश्त टीम के साथ हाथियों को आबादी में रोकने के लिए रातभर लगे रहते हैं। सोमवार की रात भी वह मातृसदन के सामने से गुजर रही गंगा के पार जंगलों में पांच हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए डटे रहे। उन्होंने बताया कि आजकल गन्ना और धान की फसल पक रही है। जिसे खाने के लिए हाथी किसानों का खेतों का रुख्कर रहे हैं। इसलिए वह भी रात में गश्त पर रहते हैं। ताकि कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें