फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..गैंण्डीखाता में आबकारी टीम से नोंकझोंक, धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर क्षेत्र के गैंडीखाता में कच्ची शराब की धरपकड़ के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने पांच तस्कर दबोच लिए। लेकिन छापेमारी करने गई आबकारी टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। टीम के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट की अगुवाई में टीम ने सबसे पहले नौरंगाबाद में छापा मारा। वहां उसने एक ग्रामीण को देशी शराब के साथ पकड़ लिया। फिर टीम ने गांव गैंडीखाता में छापे मारे, जहां टीम ने चार शराब तस्कर कच्ची शराब के साथ दबोचे। इस दौरान वहां ग्रामीण एकत्र हो गए और टीम के विरोध में उतर आए। ग्रामीणों की टीम से नोंकझोंक हुई। टीम सदस्यों के साथ और धक्का मुक्की भी कर दी गई।
चर्चा आबकारी टीम की पिटाई करने की थी, लेकिन आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने धक्का मुक्की की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पांच लीटर से कम कच्ची शराब सभी तस्करों से बरामद की गई है। इस संबंध में संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अलबत्ता, जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा ने इस तरह की कोई जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें