फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों पर केस दर्ज और गिरफ्तारी का किया विरोध

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते चिन्हित राज्य आंदोलनकारी के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण को बनाए जाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे गैरसैंण के राज्य आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए जाने और गिरफ्तारी के विरोध में हरिद्वार में भी प्रदर्शन हुआ। राज्य आंदोलनकारियों ने चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के नेतृत्व में जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 62 राज्य आंदोलनकारियों ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार प्रदर्शनकारी राज्य आंदोलनकारी समिति के चिह्नित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश जैन के नेतृत्व में भारी संख्या में देवपुरा में एकत्र हुए। वहां से चमोली जनपद के जिला व पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे राज्य आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों ने अंग्रेजों के शासनकाल की याद दिला दी। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित कर राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में वालों में धर्मपाल भारती, कमला पांडे, गया प्रसाद कुकरेती, पुरुषोत्तम खरोला, राकेश वशिष्ठ, दिनेश धीमान, कमला नेगी, देवकी देवी, सीता देवी, जगमोहन सिंह नेगी, जगतराम बेलवाल, कमला, बसंती पटवाल, विद्यावती राणा, किरण बिष्ट, राधा बिष्ट, आशीष, रामदेव मौर्य, भगवान जोशी, रश्मि चमोली, कमला नेगी, आर एस नेगी, मुसी चौहान, गंगेश्वरी रावत, सुषमा रावत, राजेश गुप्ता, नत्थी लाल जुयाल, सतीश जैन, सुमित्रा, सरोज पुरोहित, जगदीप सिंह असवाल, अफजल, हिमांशु कोठारी, अखिलेश कोठारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें