फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के साथ प्रोफेसर भी उतरे विरोध में

Fri, 19 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश के खिलाफ नारेबाजी को लेकर लोगों को गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को छात्रों के साथ प्रोफेसर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। पुराने गुुरुकुल कांगड़ी विवि के सैकड़ों छात्र, कर्मचारी और प्रोफेसर सड़कों पर उतर आए। विवि के छात्रों कर्मचारियों और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से जुलूस निकाल कर जेएनयू में हुई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए देशद्रोह के आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जेएनयू में हुई देशद्रोही गतिविधियों के खिलाफ गुरुकुल कांगड़ी विवि के सैकड़ों छात्र, कर्मचारी और शिक्षक अमन चौक पर एकत्रित हुए। यहां से सभी लोग भारत मां की जय, वंदे मातरम और देशद्रोहियों को फांसी दो के नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे स्थित सिंहद्वार से होते हुए चंद्राचार्य चौक पर पहुंचे। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि देश के निर्माण एवं अखंडता के लिए कार्य करता रहा है। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का विरोध विवि के संस्थापक स्वामी श्रद्घानंद की तपस्थली से करना हमारा धर्म है। छात्रों के जुलूस का नेतृत्व कर रहे विवि के पूर्व छात्र संघ मनीष चौहान ने कहा कि आज भी देश में शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखेदव की मानसिकता रखने वाले छात्र है। देशद्रोही गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। छात्र संघ अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि जेएनयू में देशद्रोही गतिविधियों में छात्रों को देश का गद्दार कहकर संबोधित करना चाहिए। प्रो. भगवानदेव पांडेय ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विवि पूरी तरह से देशद्रोही गतिविधियों के खिलाफ है। विरोध प्रदर्शन में प्रो. आरडी कौशिक, प्रो. राजेंद्र अग्रवाल, प्रो. श्रवण कुमार, प्रो. अंबुज शर्मा, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. सोहनपाल आर्य, डा. पंकज कौशिक, डा. मौहर सिंह मीणा, प्रो. दिनेश भट्ट, कर्मचारियों में प्रमोद कुमार, प्रकाश तिवारी, शत्रुघ्न झा, मोहन, रजनीश भारद्वार, यूनियन अध्यक्ष राजीव त्यागी सहित पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चर्चित बालियान, अजय चौहान, विशु, अदित्य तोमर, सुमित चौधरी, अभिषेक, फतेह शर्मा, सौरव चौधरी, संजय, अंकित, गौरव, रजत, अजय, सचिन विशाल आदि छात्र शामिल रहे।
...........................................................................
राहुल गांधी का पुतला फूंका
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को जेएनयू में देशद्रोही गतिविधियों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता और संस्कृत के सैकड़ों छात्र भी सड़कों पर विरोध में उतर आए। एबीवीपी और संस्कृत छात्र ने जेएनयू प्रकरण का विरोध करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। देशद्रोही गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एबीवीपी की संस्कृत इकाई और उत्तराखंड संस्कृत विवि के छात्रों ने संयुक्त रूप से विवि परिसर में एकत्रित होकर जेएनयू में देशद्रोही गतिविधियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की। छात्रों ने विवि परिसर से लेकर हाईवे पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर एबीवीपी संस्कृत इकाई के प्रदेश प्रमुख विकास जोशी ने कहा कि राष्ट्रद्रोहियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर विवि के छात्र संघ सचिव ने प्रमेश, प्रदीप डिमरी, संतोष पोखरियाल, राकेश, अशोक, कुलदीप भट्ट, नवल जोशी, प्रदीप बेलवाल, संजय शर्मा, नरेश पुजारी, अंकुर शर्मा, सौरभ, कमल तिवारी आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर एबीवीपी ने देवपुरा स्थित कार्यालय से ऋषिकुल चौराहे तक एक विशाल रैली निकालकर जेएनयू में देशद्रोही गतिविधियों का विरोध किया। विद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी का पूतला फूंका। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन पंत, जिला सहसंयोजक मोहित चौहान, नगर मंत्री तरुण चौहान, योगेश विद्यार्थी, अंकित बहुखंडी, विमल भट्ट, नवीन जोशी, राहुल उपाध्याय, वरुण वर्मा, अभिषेक अग्रवाल, करन वर्मा, आयुष परासर, सतविंदर, लक्की राठौर, कमल राजपूत, सानिध्य मल्होत्रा, ऋषभ, प्रशांत, विवेक, अतुल पाल आदि मौजूद थे।
.............................
संस्कृत विवि के छात्रों ने फूंका वामपंथियों का पुतला
बहादराबाद। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के छात्रों ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय  के गेट पर जेएनयू प्रकरण के विरोध में राहुल गांधी और  वामपंथियों का पुतला फूंका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश प्रमुख संस्कृत इकाई के विकास कुमार ने कहा राहुल गांधी और वामपंथी नेताओं को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान शिव कुमार, अमर नौड़ियाल, मोहन लाल, दीपक भट्ट, अंकुर, प्रिंस, सौरव आदि लोग मौजूद रहे।
--------------
देश को बांटने का लगाया आरोप
बहादराबाद। जेएनयू में राष्ट्र विरोधी कृत्य एव देशद्रोहियों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पार्टी एवं वामपंथी नेताओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ज्वालापुर मंडल कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद काली माता तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कांग्रेस पार्टी देश को बांटने का काम कर रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि उनका सहयोग करने वाले वामपंथी नेताओं के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चहिए। इस अवसर पर ज्वालापुर मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, जिला महामंत्री जयपाल सिंह, रघुनंदन,  गौरव कुमार, रेशु चौहान, चमन चौहान, देवेंद्र प्रधान, विपिन शर्मा, अजय बबली, मोहित धीमान,  विक्रांत गौड़, प्रतिक्षा, सविता, राजोदेवी, रेखा यादव, स्नन्त शर्मा,  ऋषिपाल सिंह, शुभम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें