फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के जमीन पट्टे पर देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की जमीन को बिना राज्य सरकार की अनुमति के अस्थायी दुकानों के लिए पट्टे पर देने की तैयारी की जा रही है। इसकी भनक लगने पर मुख्यमंत्री को शिकायत कर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

हजारी बाग कनखल निवासी धर्मवीर सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर बताया कि बहादराबाद कस्बा में खेड़ली मार्ग पर सिंचाई विभाग की 15 हजार वर्ग मीटर जमीन है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारी जमीन को अस्थायी दुकान के लिए पट्टे पर गुपचुप तरीके से देने की तैयारी कर रहे हैं।
अधिकारियों से अधीनस्थों से पट्टे पर जमीन को देने के लिए प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं, जबकि कोर्ट के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संपत्ति के अंतिम बंटवारे तक यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसा कुछ करना भी है तो उत्तराखंड सरकार की अनुमति पहले जरूरी है, लेकिन अधिकारी मनमर्जी करने पर लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों की इस तैयारी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

--------------
अस्थायी दुकानों के लिए पट्टे पर जमीन देने का अधिकार मुझे नहीं है। जो रिपोर्ट उनके पास आएगी उसे उत्तर प्रदेश सरकार को भेज देंगे। उसके बाद सरकार तय करेगी कि क्या करना है।
विज्ञापन

- नलिन वर्धन, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें