ऋषिकुल मैदान में पोलिंग पार्टियां के लिए आई बसें ।
- फोटो : HARIDWAR
मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसों की संख्या को अंतिम रूप दे दिया गया है। सवा चार सौ से अधिक बसों में पोलिंग पार्टियां को रवाना किया जाएगा। 40 से अधिक बसों को आपातकालीन के लिए रिजर्व में रखा जाएगा। बसें ऋषिकुल मैदान पहुंच चुकी हैं।
पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए आपूर्ति विभाग की ओर से पांच सौ अधिक निजी बसों का अधिग्रहण किया गया है। 470 बसों की व्यवस्था की गई। इनमें 427 बसों में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक भेजा और लाया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि एक बस में कम से कम एक पोलिंग पार्टी और अधिकतम सात पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। बसों को सबसे पहले ऋषिकुल मैदान में खड़ा किया जाएगा। यहां बसों को पोलिंग पार्टियों के आवंटन से लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। बसों में डीजल भरवाने के बाद भेल के सेक्टर एक रामलीला मैदान में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए भेज दिया जाएगा। जहां अलग-अलग विधानसभा के लिए बसों को खड़ा करा दिया जाएगा।