फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Tue, 05 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
पु‌िललिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। रविवार की देर रात कटहरा बाजार में माहौल बिगड़ने के बाद से उपनगर ज्वालापुर में पुलिस ने सुरक्षा का घेरा कड़ा कर दिया है। रविवार रात से पूरे क्षेत्र में कई पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी सुबह से ही पुलिस ने हर क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया। तनाव को देखते हुए पूरे उपनगर में फैली पुलिस फोर्स एवं पीएसी निगाह रखे हुए है। गैर समुदाय के युवक से युवती के निकाह के मामले को लेकर ज्वालापुर में तनाव बना हुआ है। रविवार को युवती के परिजनों के साथ पहुंचे क्षेत्रवासियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा था। आखिरकार युवती के भाई की ओर से पुलिस को युवक एवं उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा था। रविवार देर रात ही रामलीला मैदान में होने वाली पंचायत के स्थगित होने के बावजूद गुघाल मंदिर और पाण्डेवाला में भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए थे। जैसे तैसे स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभाला हुआ था। बार-बार उग्र हो रही भीड़ शांत हो गई थी, लेकिन देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कटहरा बाजार में ईद के लिए की गई सजावट को उतार फेंका, कुछ कर्मचारियों से मारपीट की और आने जाने वाले व्यक्तियों से अभद्रता की। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लाठियों से उन्हें खदेड़ दिया था। माहौल बिगाड़ने का प्रयास विफल होने के बाद पुलिस ने उपनगर में ही डेरा डाल लिया था। ज्वालापुर की जामा मस्जिद, गुघाल मंदिर, पाण्डेयवाला, धीरवाली, रामलीला मैदान चौक समेत आसपास के क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सोमवार सुबह पुलिस फोर्स को तैनात देखकर क्षेत्रवासी हतप्रभ रह गए। पुलिस ने दिन भर पूरे क्षेत्र में गश्त कर लोगों को संयम बनाए रखने की हिदायत दी। सीओ सदर जेपी जुयाल, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत, एसओ श्यामपुर अनुज सिंह, एसओ सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत, हरिद्वार कोतवाली के एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा अलग-अलग क्षेत्रों में मोर्चा संभाले रहे। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस के करीब सौ से अधिक जवान तैनात हैं। माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
 ...और घरों में फंस गए कई नेता
हरिद्वार। कटहरा बाजार में हुडदंग कर रहे शरारती तत्वों को जब पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, तब कुछ नेता भी वहां मौजूद थे। पुलिस के रुख को देखकर वे एक घर में छिप गए। फिर कई घंटों तक छिपे रहे नेताओं ने पुलिस से संपर्क साधा। फिर उन्हें निकालकर ले जाया गया क्योंकि रात को स्थिति यह थी कि बौखलाई पुलिस के गुस्से का शिकार बनना निश्चित ही था।
विज्ञापन


बाजार बंद कराने की भी उड़ी अफवाह
हरिद्वार। ज्वालापुर के मुख्य बाजार को बंद कराने की बात भी सामने आती रही, लेकिन पुलिस के डर के चलते कोई सामने नहीं आया। वैसे, रोजाना की भांति सोमवार को बाजार कुछ देरी से खुला। दिन भर ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार रहे, पर रात के प्रकरण की भी चर्चा होती रही।

युवती से मिलने गए परिजन
हरिद्वार। देहरादून के नारी निकेतन में मौजूद युवती से मिलने उसके परिजन एवं पुलिस अधिकारी भी गए। परिजनों की मुलाकात युवती से हुई। विवेचक एसआई गीता चौधरी ने भी युवती के बयान दर्ज किए। हालांकि कोर्ट में ही दिए बयान अधिकृत माने जाएंगे। युवती के परिजनों के साथ देहरादून जाने के लिए रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें