फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: श्यामपुर में पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव और होली के पर्व को लेकर सोमवार को श्यामपुर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। आमजन से शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने के लिए अपील की। साथ ही चुनाव के मद्देनजर भी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार की शाम सीओ सिटी जूही मनराल और श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा की अगुवाई में चंडीघाट चौकी से फ्लैग मार्च की शुरुआत की गई। यहां से चंडी घाट बस्ती, कांगड़ी, गाजीवाली होते हुए ग्राम श्यामपुर, सजनपुर पीली होते हुए लालढांग तक मार्च निकाला गया। एसओ नितेश शर्मा ने कहा कि सभी शांतिपूर्वक तरीके से होली का पर्व मनाएं। किसी तरह का हुड़दंग न करें। चुनाव के दौरान भी अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चंडीघाट चौकी प्रभारी अशोक रावत, लालढांग चौकी प्रभारी रूकम सिंह नेगी और अर्धसैनिक बल एसएसबी की कंपनी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें