फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस पर गिरा पोल, हादसा टला

Fri, 04 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पहले ही घट चुकी दुर्घटनाओं से भी ऊर्जा निगम सबक नहीं ले रहा है। ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के बाहर नीचे से गल चुका बिजली का पोल स्कूली बस के ऊपर जा गिरा। शुक्र यह हुुआ कि बिजली के नंगी तारों के बजाय पोल पर एबीसी केबल लगी हुई थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पोल टूटने से ज्वालापुर क्षेत्र के आधे में इलाके 11 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली का पोल करीब एक साल से जर्जर हालत में खड़ा था। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे बिजली का यह पोल एक स्कूल की बस के ऊपर जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस बस में 30 स्कूली बच्चे सवार थे। जो ज्वालापुर से सेक्टर दो की ओर आ रही थी। पोल गिरते ही बस का चालक भाग निकला, लेकिन हादसा होने से बचने पर फिर लौट आया। आसपास के लोगों की मदद से पोल को हटाकर बस को निकाला गया। मोहल्ले वासी अनुज सिंह, कुंवर बाली, सचिन वर्मा, सतीश शर्मा, स्वदेश  चौधरी, हरप्रीत सिंह, मनीष धीमान, विनय धमीजा, भानु, सम्मी सिंह, प्रदीप  बंसल, रंजीत सिंह, मोनिक धवन, जेनेंद्र शर्मा, जसप्रीत सिंह, पुरुषोत्तम  शर्मा आदि ने मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई एवं एसडीओ का घेराव किया।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें