फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा पत्र में शामिल किए जाएंगे लोगों के सुझाव: गोयल

विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर सुझाव पेटी कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि लोगों के सुझाव के आधार पर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। शनिवार को लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सभी 11 विधानसभा से आई सुझाव पेटियों को एकत्र किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश संगठन से पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पेटियों को तिलकर लगाकर और पुष्पवर्षा कर उतारा। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि पूरे प्रदेश की 70 विधानसभा से लोगों की ओर से आने वाले सुझाव से घोषणा पत्र बनाया जाएगा। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि उत्तराखंड के हर वर्ग, हर समूह के लिए बेहतर काम करने के लिए योजनाएं चलाई जाएंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुनील अरोड़ा, सुशील चौहान, अमन त्यागी, योगेश चौहान, आशुतोष शर्मा, शोभाराम प्रजापति, नरेश धीमान, राजेश सैनी, अजीत चौधरी, डॉ. मधु सिंह, लव शर्मा, रीता चमोली, मनु रावत, रजनी वर्मा, प्रदीप पाल, निपेंद्र चौधरी, सचिन चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें