फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के साथ खड़ी है हरिद्वार की जनता: कौशिक

विज्ञापन
हरिद्वार विधानसभा में जनसंपर्क करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने मंगलवार को समर्थकों के साथ आर्य नगर, शिव मूर्ति और कनखल क्षेत्रों में समर्थकों संग घर घर जनसंपर्क किया। स्थानीय लोगों ने मदन कौशिक का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

कौशिक ने आर्य नगर चौक से शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक, रानीपुर मोड़, ऋषि कुल, देवपुरा चौक, शिव मूर्ति होते हुए तुलसी चौक तक जनसंपर्क किया। मदन कौशिक ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता फिर से भाजपा को समर्थन दे रही है। विपक्षी राजनीतिक चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। जनता सब देख रही हैं। 14 फरवरी को जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि 2002 में जब जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया था, तब हरिद्वार का विकास बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन चुनौती को स्वीकार किया और हरिद्वार में विकास हुआ। हरिद्वार को आधुनिक शहर बनाया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुभाष चंद्र, चंद्रशेखर कुर्ल, अनिल पुरी, सचिन बेनीवाल, रोहित साहू, भोला शर्मा, संजय शर्मा, नीरज कांत, आशीष पंडित, रोहित शुक्ला, राजेश तिवारी, राजकुमार प्रिंस, रवि जैसल, आकाश चौहान और पार्थ दुबे उपस्थित रहे।
ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत के ग्राम बहारपीली पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। श्यामपुर क्षेत्र में भी अनुपमा रावत ने घर घर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

ग्राम बहारपीली पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने कहा कि जनता कांग्रेस के साथ है। खासकर महिलाएं अनुपमा को आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजेंगी। अनुपमा रावत ने कहा कि यह क्षेत्र आज भी पिछड़ा है। स्कूल-कालेज और अस्पताल नहीं हैं। लोगों को हरिद्वार जाना पड़ता है। जनता का आशीर्वाद मिला तो बेटी बनकर क्षेत्र की सेवा करेंगी। अनुपमा ने कहा कि क्षेत्र में सिडकुल का विस्तार कराया जाएगा। दो अस्पताल और लड़कियों के लिए दो कॉलेज बनाएंगी। इस दौरान राजपाल खरोला, महावीर रावत, राजीव चौधरी मौजूद रहे। इस मौके पर इरफान, सानू अंसारी, मुकर्रम अंसारी, रतन ठाकुर,राजीव चौधरी, दीपक जखमोला, रियाजुल, मनीष सैनी, राजपाल खरोला, अजय चौधरी, नंदकिशोर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें