फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर अंधेरे में रहे जगजीतपुर के लोग

Wed, 11 May 2016 11:49 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऊर्जा निगम के पास आधुनिक तकनीकी होने के बावजूद जरा सी बारिश में लाइनों में फाल्ट आ रहा है। लाइनों में फाल्ट आने के बाद इसे ठीक करने में कई घंटे लग जाते हैं। जगजीतपुर में भी फाल्ट के कारण लोगों को मंगलवार को रात बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार रात ग्यारह बजे से बारिश हुई। रात दो बजे जगजीतपुर की बिजली अचानक गुल हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद ऊर्जा निगम की ओर से कोई सुध नहीं ली। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से राजविहार, भगवतीपुरम, राजागार्डन, न्यू विष्णुलोक कालोनी, कृष्णानगर, शक्ति नगर आदि कालोनी में अंधेरा छाया रहा। स्थानीय निवासियों की ओर से ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन किए गए लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाए। साढ़े छह  घंटे बाद सुबह साढ़े आठ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।
---------------------------
पीने के पानी को तरसे लोग
तड़के दो बजे से बिजली गुल होने के बाद जगजीतपुर में ट्यूबवेल नहीं चल पाए, जिससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। पानी न होने से कई लोगों को बिना नहाए ही अपने कार्यालय जाना पड़ा।
विज्ञापन

--------
जगजीतपुर में पेड़ की टहनी टूटकर बिजली की लाइन के ऊपर गिर गई थी, जिससे लाइनों में फाल्ट आ गया। फाल्ट ढूंढने में समय लग गया। सुबह साढ़े आठ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

- वीके जोशी, उपखंड अधिकारी जगजीतपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें