फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पैशनेट और वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नौवीं सीनियर हरिद्वार जिला क्रिकेट लीग 2026-27 में पैशनेट क्रिकेट अकादमी और वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एचआरडीए ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में पैशनेट क्रिकेट अकादमी ने अराध्या क्रिकेट अकादमी को आठ विकेट से पराजित किया। अराध्या क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। मोहम्मद शाहिद ने 70 रन और अविराज राणा ने 55 रन की पारी खेली। पैशनेट की ओर से मोहम्मद अनास ने 5 विकेट और आशीष चौधरी ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पैशनेट क्रिकेट अकादमी ने 16.1 ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। आयुष चौहान ने 85 रन और मनीष गौर ने नाबाद 68 रन बनाए। आशीष चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

एसएस ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी ने रेडिएंट क्रिकेट अकादमी को 102 रन से हराया। वीर शौर्य ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन बनाए। हिमांशु सोनी ने 49 रन, विशाल चौधरी ने 45 रन और मोहम्मद मुशर्रत ने 40 रन का योगदान दिया। रेडिएंट की ओर से गौतम प्रजापति ने 3 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए रेडिएंट क्रिकेट अकादमी की टीम 27.1 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


वीर शौर्य की ओर से मोहम्मद सुहैल ने 3 विकेट, जबकि मोहम्मद बिलाल और प्रबल सचदेवा ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सुहैल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अब 12 फरवरी 2026 को जिला लीग के चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें बीजी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी बनाम मैवरिक क्रिकेट अकादमी, एसएस ग्राउंड पर किशोरी लाल क्रिकेट अकादमी बनाम पैशनेट क्रिकेट अकादमी, एचआरडीए ग्राउंड पर वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी बनाम नवयुवाग क्रिकेट अकादमी और ऑलराउंडर क्रिकेट ग्राउंड पर एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी बनाम ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें