फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में प्रतिभागियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भेल सेक्टर चार में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 400 सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियन का खिताब परवेज आलम ने जीता।
विज्ञापन

इंडियन पॉवर लिफ्टिंग व स्ट्रांगमैन कारपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विशाल गर्ग ने ट्राफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में उमर फैसल, नीरज, अंबरीष प्रजापति, संजय चौहान ने स्थान प्राप्त किए। वहीं महिला वर्ग में पूजा ने पहला स्थान, ममता ने दूसरा जबकि सीनियर वर्ग में संगीता ने पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियन का खिताब परवेज आलम ने जीता। वहीं 75 किलोग्राम भार वर्ग में अदनान ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान पूर्व मेयर मनोज गर्ग, सतीश चौधरी, अमत कौशिक, संजय मलिक, शिवा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें