स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नार्थ जोन में पहली रैंक प्राप्त करने वाले शिवालिकनगर नगर पालिका में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से सम्मान प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि शिवालिकनगर पालिका ने देशभर में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। नगरपालिका निश्चित ही स्वच्छता के क्षेत्र में 2022 में इससे भी बड़ा पुरस्कार हासिल करेगी। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिए गए पुरस्कार से प्रदेश की बाकी नगर निकाय भी प्रेरणा लेंगी। जिलाधिकारी ने नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने ‘स्वच्छता’ एवं ‘राम राज्य’ की अवधारणा को अपने हृदय के सबसे करीब रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही सपनों को पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में झाड़ू उठाकर स्वच्छता का जो संदेश दिया, उसी का परिणाम है कि देश में स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हुए हैं। कोर कॉलेज के चेयरमैन जेसी जैन, सिडकुल एसोसिएशन के हिमेश कपूर, समाजसेवी प्रदीप शर्मा, अवनीश मिश्रा, संजीव गुप्ता, आईटीसी के महाप्रबंधक अल्ताफ हुसैन, उद्यमी मनोज गौतम ने विचार रखे।
इस अवसर पर पंजाबी महासभा के हिमेश कपूर, प्रवीण कुमार, रवि धींगडा, अजय अरोड़ा, क्षत्रिय महासभा के भारत भूषण चौहान, राकेश चौहान, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, पूर्वांचल महासभा के विनोद कुमार त्रिपाठी, राज तिवारी, ज्ञान प्रकाश पांडे, मनोज शुक्ला, पर्वतीय महासभा के महावीर गुसाईं, ब्राह्मण महासभा के पदम प्रकाश, जेपी जुयाल, सीनियर सिटीजन फोरम के सर्वेश गुप्ता, विवेकानंद विचार मंच शीशपाल भनोट समेत कई लोग मौजूद रहे।
स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने नगरपालिका के स्वच्छता मित्रों को फर्स्ट एड किट एवं वर्दी वितरण की। सफाई जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले स्वच्छता दूत संजीव गुप्ता, धर्मेंद्र विश्नोई, रीना तोमर, कैलाश भंडारी, अरुण पंडित, अंशुल शर्मा, साहिब वालिया, त्रिभुवन नारायण, अजय सिंह, पवन कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।