फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती का योगदान नहीं भुलाया जा सकता: शिवानंद

विज्ञापन
साध्वी पद्मावती को व्हीलचेयर भेंट करती नारायण सेवा संस्थान की पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मातृ सदन परिसर में कथावाचक साध्वी अमृता प्रिया शर्मा ने गंगा के संरक्षण और संवर्धन के लिए आंदोलनरत रही साध्वी पद्मावती को व्हीलचेयर भेंट की। मातृ सदन में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक संस्था नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान की हरिद्वार शाखा की मदद से व्हील चेयर दी गई।
विज्ञापन

साध्वी अमृता प्रिया शर्मा ने स्वामी शिवानंद सरस्वती और साध्वी पद्मावती का अभिनंदन किया। साध्वी पद्मावती को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि साध्वी पद्मावती का गंगा के लिए किया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मातृ सदन हमेशा गंगा और पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य करता रहेगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डा. राधिका नागरथ, ब्रह्मचारी दयानंद, ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें