फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुले रहेंगे धान केंद्र और राइस मिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को राजकीय अवकाश के दिन धान खरीद क्रय केंद्र और राइस मिलों को खुला रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों लगातार सार्वजनिक अवकाश होने से जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद कम हुई है। लिहाजा 19 नवंबर राजकीय अवकाश के दिन कृषक हित में जनपद के समस्त धान क्रय केंद्र संचालित होंगे और समस्त राईस मिल भी खुलेंगी। समस्त धान क्रय केन्द्र प्रभारी धान का क्रय करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

वहीं लालढांग धान क्रय केंद्र की व्यवस्थाएं देखने के लिए बृहस्पतिवार को उप संभागीय विपणन अधिकारी लता मिश्रा पहुंची। धान क्रय केंद्र पर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था न होने से केंद्र पर धान इकट्ठा था। जिससे धान तौलने में असुविधा हो रही है। किसान विजेंद्र कुमार, चंद्र मोहन सिंह, आनंद सिंह रावत व कृपाल सिंह सुरेश सिंह ने विपणन अधिकारी से केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करने की मांग की। विणपन अधिकारी ने ट्रांसपोर्ट ठेकेदार से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार से केंद्र पर दो कांटों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। दोनों कांटो पर करीब चौदह सौ कुंतल धान तौला जाएगा। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें