फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश तोड़ने की बात करने वाले औवेसी चले जाए पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जाने को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ा एतराज जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि हर बार देश को तोड़ने की बात करने वाले औवेसी को पाकिस्तान चला जाना चाहिए।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को सनातन धर्म तो क्या अपने धर्म का भी ज्ञान नहीं है। ओवैसी हमेशा देश के खिलाफ बोलते हैं और आतंकवाद का समर्थन करते रहे हैं। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होने के साथ ही एक हिंदू हैं और सनातन परंपरा को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी एक कर्मयोगी हैं और राम के काम में संविधान कभी आड़े नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा है कि यूपी के सीएम योगी संत परंपरा से आते हैं। जबकि देश के प्रधानमंत्री मोदी कर्म से संत हैं। उन्होंने कहा कि औवेसी को यदि भारतवासियों व सनातन धर्म से इतनी ही दिक्कत है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें भी पांच अगस्त को अपने घर में बैठकर भगवान राम के नाम का जाप करना चाहिए। जिससे उनके पिछले सभी पाप खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें