हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लेती राज्यपाल बेबीरानी मौर्ये।
- फोटो : HARIDWAR
निवर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को संध्याकालीन गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
शुक्रवार देर शाम निवर्तमान राज्यपाल बेबीरानी मौर्य हरकी पैड़ी पर पहुंचीं। वह संध्याकालीन गंगा आरती में पति के साथ शामिल हुईं। उन्होंने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन किया। श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों की ओर से निवर्तमान राज्यपाल को गंगाजलि भेंट की गई। इस मौके पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, अवधेश कौशिक आदि मौजूद रहे। इसके बाद निवर्तमान राज्यपाल कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। शंकराचार्य ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वह दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं, जहां उनका संतों की ओर से स्वागत किया गया। यहां उन्होंने मंदिर में पूूजा अर्चना की और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से आशीर्वाद प्राप्त किया।