फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी में ओपीडी शुरू, पहले दिन 13 मरीज पहुंचे

विज्ञापन
बाबा बर्फानी अस्पताल में ओपीडी शुरू होने पर सीएमओ को गुलदस्ता देते जनप्रतिनिधि । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बाबा बर्फानी अस्पताल में ओपीडी शुरू हो गई है। बुधवार को सीएमओ डा. कुमार खगेंद्र और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ओपीडी शुरू की। पहले दिन 13 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया।
विज्ञापन

कुंभ के दौरान अस्थायी बाबा बर्फानी अस्पताल बनाया गया था। कुंभ के दौरान ही कोरोना की दूसरी लहर आने पर इसे कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। पतंजलि के सहयोग से यहां आयुर्वेदिक दवा से भी कोविड के मरीजों का उपचार किया गया। उसके बाद यह बंद हो गया था। अब बाबा बर्फानी अस्पताल में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू कर दी हैं। अस्पताल में डेंगू, मलेरिया, बुखार, खांसी, जुखाम आदि सामान्य बीमारी का उपचार किया जा सकेगा।
क्षेत्रीय पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में सरकारी ओपीडी शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। पार्षद अनिरुद्ध भाटी व पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि भूपतवाला में डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों से मरीजों को उपचार कराने में मदद मिलेगी। इस मौके पर भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री तरुण नैयर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें