फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरी में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी डोब नगर ग्राम पंचायत में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई शुरू हो गई है। फिलहाल आनलाइन कक्षाएं ही होंगे। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। इंटर कॉलेज में अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम से पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि क्षेत्र के छात्र और छात्राओं को सीबीएसई माध्यम की पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय कर हरिद्वार व रुड़की जाना पड़ता था। अब पथरी में सीबीएसई पैटर्न पढ़ाई होने से करीब चालीस गांवों के बच्चों को फायदा मिलेगा। समाजसेवी बलवंत सिंह पंवार ने कहा कि पथरी युवाओं के सामने सीबीएसई पढ़ाई की समस्या थी। समस्या अब दूर हो गई। कॉलेज परिसर में कैबिनेट मंत्री ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज, प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्रा, निवर्तमान ग्राम प्रधान सुनीता पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सैनी, बालम सिह नेगी, उत्तम रावत, दीपक रावत, विजय रावत, रवि गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें