फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन भेजें कर्मचारियों का वेतन

Fri, 06 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के एसएसपी सेथिल अबुदई कृष्णराज एस ने सिडकुल के उद्यमियों के साथ बैठक कर सभी कर्मचारियों का सत्यापन को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में सभी कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों का बैंक में खाता खुलवाने और उनका वेतन भुगतान सीधे उनके खातों में भेजने को कहा ताकि लूट जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
एसएसपी ने कहा कि फैक्ट्रियों से जो माल बाहर भेजा जाता है, उसे रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट से भेजने तथा माल ले जाने वाले वाहन चालक एवं हेल्पर की आईडी, फोटो एवं वाहन के कागजात की छाया प्रति साथ भेजने का कहा। जिससे रास्ते में माल गायब या चोरी होने की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन

 कर्मचारी उपलब्ध करने वाले सभी लेबर ठेकेदारों को श्रमिकों का वेतन समय पर वितरित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर नवनीत सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश भट्ट, राजीव रौथाण,  इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, अरुण सारस्वत,  पंकज त्यागी आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें