फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। महिला के खाते से एक लाख तीन हजार पांच सौ रुपये धोखाधड़ी करते हुए निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को साइबर सेल में ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राजेश शाह के मुताबिक भीमगोड़ा रेलवे सुरंग के पास रावतपुरा सरकार आश्रम के प्रबंधक पूर्णेंदू चक्रवर्ती की पत्नी कमलजीत कौर ने तहरीर देकर बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की शाखा बालाघाट मध्यप्रदेश में है। महिला का कहना है कि आठ मार्च 2021 को उसने खाते में एक लाख रुपये डाले थे। एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा था। इसको लेकर उसके पति पीएनबी की खड़खड़ी शाखा में गए। यहां पर तैनात मैनेजर रंजीत सिंह ने उसके पति को कस्टमर केयर का नंबर दिया। इसके बाद दिए गए नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने डिटेल पूछकर कहा कि एटीएम 72 घंटे में चालू हो जाएगा। इसके बाद फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने ओटीपी मांगा। महिला का आरोप है कि जब उसने 23 अप्रैल 2021 को अपना स्टेटमेंट चेक किया तो पता लगा कि उसके खाते से एक लाख तीन हजार पांच सौ रुपये रुपये 19 मार्च को सात बार में निकाले गए। महिला का आरोप है कि बैंक मैनेजर रंजीत सिंह ने धोखाधड़ी का रुपये निकाले हैं। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज उसे साइबर सेल में ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें