फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा परिषद का उद्देश्य: त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजक नीलम त्रिपाठी ने कहा कि परिषद समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा, सुरक्षा और संस्कार का भाव समाहित करते हुए कार्य करता है। परिषद संपूर्ण देश में धर्म, संस्कृति की रक्षा के साथ महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा शिक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता, अधिकार, समानता प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस सप्ताह में परिषद के ललतारौ पुल के निकट स्थित प्रांत कार्यालय में हुए कार्यक्रम में नीलम त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र निर्माण का काम अधूरा है। इसलिए परिषद से महिलाएं भी आज बड़ी संख्या में जुड़ रही हैं। जिससे देश फिर से विश्व गुरु बनेगा।
विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्ष संध्या कौशिक ने कहा कि परिषद धर्म के साथ ही गरीबों के कल्याण के लिए सामाजिक कार्य करने में लगा हुआ है, ताकि सभी लोग समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कार्यक्रम में मौजूद सभी महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नीता कपूर, डॉ. माधवी गोस्वामी, ललिता मिश्रा, मुकेश, सुषमा मिश्रा, योगिता चौधरी, अनिता शर्मा, पुष्पा, शर्मिला, माया, शकुंतला, निर्मला, आभा, कावेरी चौहान, सोना, वैशाली, भूमि, भूवि, आरोही, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें